एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें 17727 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक किए जा सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। एसएससी द्वारा 17727 पदों पर यह भर्ती आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है, जबकि आवेदन शुल्क 25 जुलाई तक जमा किया जा सकता है।

एसएससी सीजीएल भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग ने 17727 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है। आवेदन फार्म में संशोधन की सुविधा 10 और 11 अगस्त को उपलब्ध होगी। टीयर 1 परीक्षा सितंबर या अक्टूबर में आयोजित की जाएगी, जबकि टीयर 2 परीक्षा दिसंबर में होगी।
एसएससी सीजीएल भर्ती आवेदन शुल्क
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स-सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
एसएससी सीजीएल भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती में आयु सीमा पदों के अनुसार 18 वर्ष से 32 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एसएससी सीजीएल भर्ती शैक्षणिक योग्यता
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
एसएससी सीजीएल भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (टीयर 1 और टीयर 2), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
एसएससी सीजीएल भर्ती आवेदन प्रक्रिया
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होगा। इसके बाद, आवेदन लिंक पर क्लिक करके आवेदन करना होगा।
आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा। फिर आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा। अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद, इसे सबमिट कर देना होगा और इसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
SSC CGL Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 24 जून 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements