बीएसटीसी कोर्स के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 6.45 लाख अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आई है। बीएसटीसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 जून को जारी कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ना चाहिए और परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस साल परीक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसटीसी की परीक्षा में किसी भी छोटी गलती पर छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस वर्ष बीएसटीसी परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है। पिछले कुछ वर्षों से बीएसटीसी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होती रही है, लेकिन इस साल यह परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 03:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जो भी परीक्षार्थी परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें परीक्षा से एक-दो दिन पूर्व ही अपना एडमिट कार्ड प्रिंट करवा लेना है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी गई है। 30 जून को रविवार होने के कारण आपको अधिक ट्रैफिक मिल सकता है, इसलिए आप परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उचित परिवहन की व्यवस्था पहले ही कर लें।
बीएसटीसी की परीक्षा 30 जून को होगी। परीक्षा 12:30 बजे शुरू होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश 12 बजे तक ही दिया जाएगा। इसलिए 30 जून को जल्दी ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की कोशिश करें।
परीक्षा केंद्र पर आपको प्रवेश पत्र के साथ ही अपना ओरिजिनल आधार कार्ड लेकर जाना होगा। आधार कार्ड की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। इसके अलावा, आपको नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जानी है।
परीक्षा में नीले/काले रंग की स्याही का बाल पॉइंट पेन ही लेकर जाना है, अन्य किसी भी प्रकार के पेन की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा में मोबाइल, घड़ी और अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं है।
नेत्रहीन परीक्षार्थियों को परीक्षा के कम से कम दो दिन पहले संबंधित परीक्षा केंद्र पर लिखित में सूचना देनी होगी। इसके बाद ही उनके लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
बीएसटीसी परीक्षा में छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements