सीटेट की परीक्षा की तारीख की घोषणा हो गई है। इस परीक्षा का पूरा नाम सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट है।
सीटेट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे अब अपनी परीक्षा तिथि देख सकते हैं। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) साल में दो बार आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद, उम्मीदवार पूरे देश में कहीं भी शिक्षकीय नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

सीटेट की परीक्षा ओएमआरसीट (OMR Sheet) के आधार पर आयोजित की जाएगी। सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक चली थी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख के बाद, परीक्षा तिथि की घोषणा की गई है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 19वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा देश भर में लगभग 136 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम, पात्रता और अन्य जानकारी पहले ही जारी कर दी गई है। परीक्षा की आयोजन की तिथि 7 जुलाई 2024 को रविवार को निर्धारित की गई है।
परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, 7 जुलाई को दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। दूसरा पेपर सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा, जिसका कुल समय ढाई घंटा होगा। वहीं, पहले पेपर का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक रहेगा, जिसमें भी ढाई घंटा का समय निर्धारित किया गया है।
परीक्षा से 7 दिन पूर्व एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्र की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी की जानकारी जारी होने के बाद, एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।
सीटेट एग्जाम डेट चेक करने की प्रक्रिया
सीटेट एग्जाम की तारीख की जाँच के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां, आपको ‘लेटेस्ट नोटिफिकेशन’ पर क्लिक करना होगा।
फिर, एग्जाम तिथि का नोटिस आपके सामने दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET New Exam Date Update
सीटेट एग्जाम डेट नोटिस डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements