साथियों, 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। जिन विद्यार्थियों के अच्छे अंक आए हैं, वे इस समय खुशियाँ मना रहे होंगे। लेकिन उनके मन में एक बड़ा सवाल भी उठ रहा होगा: “अब आगे कौन सा विषय चुनें, जिससे भविष्य में एक अच्छा करियर बना सकें?”
वहीं दूसरी ओर, अगर आपके 10वीं में कम अंक आए हैं तो भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आजकल छात्रों के पास अनेक करियर विकल्प उपलब्ध हैं। आपके 10वीं के अंक आपका भविष्य निर्धारित नहीं करेंगे, बल्कि अब जो आगे की पढ़ाई आप करेंगे, वही आपके भविष्य का निर्धारण करेगी।

10वीं के बाद सब्जेक्ट चयन
उपलब्ध विकल्प
10वीं के बाद मुख्य रूप से तीन प्रमुख स्ट्रीम्स होती हैं: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स। अक्सर देखा गया है कि छात्र 10वीं के अंकों के आधार पर सब्जेक्ट का चुनाव करते हैं। अच्छे अंक होने पर साइंस, मध्यम अंक होने पर कॉमर्स और कम अंक होने पर आर्ट्स। लेकिन अब समय बदल गया है और आपके सब्जेक्ट का चुनाव आपके करियर के लक्ष्यों के अनुसार होना चाहिए।
आपका लक्ष्य और सब्जेक्ट चयन
- डॉक्टर बनने का सपना: यदि आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपको बायोलॉजी सब्जेक्ट चुनना चाहिए। 12वीं के बाद NEET परीक्षा पास करके आप मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं।
- इंजीनियर बनने का सपना: अगर आप इंजीनियर बनना चाहते हैं, तो आपको मैथ्स सब्जेक्ट लेना होगा। इसके बाद आप जेईई (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं।
- सिविल सेवक बनने का सपना: यदि आपका सपना लोक सेवक (सिविल सर्वेन्ट) बनने का है, तो आर्ट्स सब्जेक्ट आपके लिए उपयोगी हो सकती है। हालांकि, आप साइंस या कॉमर्स के साथ भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं, लेकिन आर्ट्स के विषय आपके प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक सहायक साबित हो सकते हैं।
सही निर्णय कैसे लें?
सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने रुचियों और क्षमताओं को पहचानें और उसी के अनुसार निर्णय लें। अगर आपको विज्ञान में रुचि नहीं है, तो सिर्फ अंकों के आधार पर इसे न चुनें। आपकी रुचि और भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लें।
करियर के नए विकल्प
यदि आप पारंपरिक करियर विकल्पों के अलावा कुछ नया करना चाहते हैं, तो हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ आपको करियर के विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी मिलती रहेगी। इसके साथ ही सरकारी नौकरी की अपडेट्स भी आपको एक क्लिक में प्राप्त हो जाएंगी। इसलिए हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को जरूर जॉइन करें।
10th Baad Konsa Subject Le
10वीं के बाद विषय चयन का निर्णय बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके भविष्य की दिशा निर्धारित करता है। इसलिए इस निर्णय को सोच-समझकर और अपने भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए लें। याद रखें, सही दिशा में किया गया प्रयास ही आपको सफलता की ओर ले जाएगा।
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements