पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस बार परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे। पीटीईटी की परीक्षा 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय (स्नातक+बीएड) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी, और यह निर्णय छात्रों के लिए एक राहतभरी खबर है।

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा 9 जून को पीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। पीटीईटी समन्वयक डॉ. आलोक चौहान ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों से 17 जून से 19 जून रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं।
आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई है, जिसमें 13 प्रश्न डिलीट किए गए हैं। इन प्रश्नों में चार वर्षीय बीएड के 5 प्रश्न और दो वर्षीय बीएड के 8 प्रश्न शामिल हैं। डिलीट किए गए प्रश्नों पर छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे, जिससे उनके स्कोर में सुधार होगा।
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब सभी छात्र पीटीईटी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पीटीईटी समन्वयक डॉ. आलोक चौहान के अनुसार, परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा, जिससे छात्रों की बेचैनी खत्म होगी और वे आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी और बीएड कॉलेजों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पीटीईटी परीक्षा की काउंसलिंग में 5000 रुपये जमा करने होंगे, जो कॉलेज नहीं मिलने पर रिफंड कर दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
यहाँ देखें किस प्रशन पर मिले बोनस अंक –
PTET 2 Year – Click Here
PTET 4 Year – Click Here
यदि आप पीटीईटी के रिजल्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले अपने मोबाइल पर प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारा व्हाट्सअप चैनल जरूर जॉइन करें। नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप सभी अपडेट्स एक क्लिक पर पा सकते हैं।
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements