केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 28 जून तक खुली रहेगी।

सीबीआई की वेबसाइट पर जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार, विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से एलडीसी के 25 पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 15 पद, अनुसूचित जाति के लिए 7 पद, और अनुसूचित जनजाति के लिए 3 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सीबीआई एलडीसी भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
सीबीआई एलडीसी भर्ती आयु सीमा
एलडीसी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

सीबीआई एलडीसी भर्ती योग्यता
इसके लिए उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखा जा सकता है।
सीबीआई एलडीसी भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। आवेदन फॉर्म और नोटिफिकेशन सीबीआई की वेबसाइट cbi.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
वेबसाइट के होम पेज पर ‘वैकेंसी’ विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म को सही-सही भरने के बाद, आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई ईमेल आईडी पर भेजना होगा।
आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो प्रतियां भी संलग्न करनी होंगी। आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर उसे अस्वीकार किया जा सकता है। ध्यान रहे, आपका आवेदन फॉर्म 28 जून को शाम 6:00 बजे तक पहुंच जाना चाहिए।
CBI LDC Vacancy Check
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जून 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
ईमेल आईडी: osdpc@cbi.gov.in
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements