प्री बीएड (PTET) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए PTET परीक्षा के रिजल्ट का अपडेट आ चुका है। 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा पीटीईटी का आयोजन 9 जून को किया गया था। इस वर्ष कुल 4.28 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।

PTET परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने PTET की फाइनल आंसर की घोषणा कर दी है। इसके बाद, अब किसी भी समय PTET परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है।
PTET Result 2024 के लिए अनुमानित तिथि 30 जून तक जारी किया जा सकता है। फाइनल आंसर की जारी करने के बाद, यूनिवर्सिटी द्वारा स्टूडेंट्स के रिजल्ट की तैयारी की जा रही है और रिजल्ट ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
छात्रों को डिलीट किए गए प्रश्नों के लिए बोनस अंक मिलेंगे, जिनमें 4 वर्षीय बीएड के 5 प्रश्न और 2 वर्षीय बीएड के 8 प्रश्न शामिल हैं।
PTET की आंसर की घोषणा के बाद, सभी छात्रों को PTET का परिणाम घोषित होने का इंतजार है। PTET के समन्वयक, डॉ. आलोक चौहान के अनुसार, परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।
इस प्रकार से चेक करें पीटीईटी का रिजल्ट
पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, और छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित तरीके का उपयोग कर सकते हैं:
सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर पर PTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ptetvmou2024.com/ को खोलें।
वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
वहां, आपको अपने इच्छित कोर्स (2 वर्षीय बीएड या 4 वर्षीय बीएड) का चयन करना होगा।
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
आपको अपना रोल नंबर या अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements