कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) और हवलदार भर्ती 2024 के लिए 27 जून को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा अक्टूबर और नवंबर 2024 में आयोजित की जाएगी।

नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है।
एसएससी एमटीएस भर्ती शैक्षणिक योग्यता
एमटीएस और हवलदार पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हवलदार पद के लिए अतिरिक्त शारीरिक योग्यता की आवश्यकता है:
पुरुषों के लिए: 15 मिनट में 1600 मीटर की दौड़
महिलाओं के लिए: 20 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़
पुरुषों की ऊंचाई: 157.5 सेंटीमीटर
महिलाओं की ऊंचाई: 152 सेंटीमीटर
एसएससी एमटीएस भर्ती आयु सीमा
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा 25 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 से 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
एसएससी एमटीएस भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की शुरुआत: 27 जून 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2024
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2024
एसएससी एमटीएस भर्ती आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस श्रेणी: ₹100
अनुसूचित जाति/जनजाति और महिलाओं के लिए: शुल्क माफ
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
एसएससी एमटीएस भर्ती चयन प्रक्रिया
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर होगा। शारीरिक परीक्षा केवल हवलदार पद के लिए आयोजित की जाएगी। सीबीटी परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी।
एसएससी एमटीएस भर्ती सैलरी
वेतनमान: ₹18,000 से ₹22,000
इन-हैंड सैलरी: ₹16,910 से ₹20,245
ग्रेड पे: ₹1,800
अन्य भत्ते: HRA, DA, TA, आदि
एसएससी एमटीएस भर्ती आवेदन कैसे करें
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करें।
लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म जांचें और सबमिट करें।
SSC MTS Vacancy Update
आज जारी होगा ऑफिशल नोटिफिकेशन
Official Notification -Click Here
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements