जिन लोगों के पास अपना राशन कार्ड है, वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकों के हित में कई योजनाएँ चलाई हैं, जो गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
भारत में सभी नागरिकों के पास राशन कार्ड है। किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड का होना आवश्यक है। राशन कार्ड में आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल होते हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आप आसानी से उठा सकते हैं। यहाँ हम आपको आठ प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
यह योजना किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके तहत सूखा और बाढ़ जैसी आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान का बीमा मिलता है। किसानों को प्रीमियम का केवल 50% भुगतान करना होता है, जबकि बाकी 50% केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दिया जाता है। योजना के तहत किसानों को 2 लाख रुपये तक का बीमा प्रदान किया जाता है।
उज्ज्वला योजना
इस योजना में महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाता है। यह योजना 1 मई 2016 को शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य ग्रामीण और वंचित परिवारों के लिए स्वास्थ्यकर खाना पकाने के ईंधन का प्रावधान करना है। निशुल्क गैस कनेक्शन के बाद भी सरकार सब्सिडी पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराती है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
यह योजना 17 सितंबर 2023 को शिल्पकारों के लिए लाई गई थी। इसका उद्देश्य इनकी क्षमताओं को बढ़ाना है। इसमें ट्रेनिंग और धनराशि दी जाती है जिससे आवश्यक सामान खरीदा जा सके। पहले चरण में 1 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाता है, जिसकी ब्याज दर 5% से अधिक नहीं होती है, जबकि दूसरे चरण में 2 लाख रुपये का कर्ज मिलता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना
इस योजना का उद्देश्य गरीब और बेघर लोगों को पक्का मकान बनवाने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिन परिवारों के पास खुद का मकान नहीं है, वे इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए 130000 रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 120000 रुपये की सहायता मिलती है। राज्य सरकारें भी इसमें सहयोग करती हैं।
श्रमिक कार्ड योजना
गरीब और मजदूर श्रमिक व्यक्तियों के लिए श्रमिक कार्ड बनाया जाता है, जिनकी उम्र 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। श्रमिक कार्ड बनवाने पर दुर्घटना बीमा, घर निर्माण सहायता, बेटी विवाह सहायता, शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य बीमा आदि का लाभ मिलता है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन का भी प्रावधान है।
फ्री सिलाई मशीन योजना
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस योजना के अंतर्गत गरीब और श्रमिक महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाती है ताकि वे घर बैठे अपना रोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना
इस योजना का उद्देश्य किसानों की आमदनी बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसमें किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। प्रत्येक किस्त 2000 रुपये की होती है, जो सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अभी तक किसान सम्मान निधि की 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
Ration Card Yojana Update
फ्री राशन योजना यह देश की सबसे बड़ी योजना है, जिसे अन्न योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसमें गरीब और बीपीएल परिवारों को फ्री में राशन मिलता है। प्रति राशन कार्ड 5 किलो राशन दिया जाता है। लाभार्थी उचित मूल्य की दुकान से गेहूं, चावल आदि प्राप्त करते हैं, जो राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements