सीमा सुरक्षा बल ने 1283 हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल/कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल, हवलदार (क्लर्क) और 243 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसे कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और असम राइफल्स में की जाएगी।

सीमा सुरक्षा बल ने यह अधिसूचना 5 जून 2024 के रोजगार समाचार में प्रकाशित की है। योग्य उम्मीदवार 9 जून 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारियाँ इस आर्टिकल में प्रदान की गई हैं। अधिसूचना, ऑनलाइन आवेदन लिंक, योग्यता, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, सिलेबस आदि की विस्तृत जानकारी दी गई है। इन पदों पर सीधी भर्ती सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल और असम राइफल्स में की जाएगी।
सीमा सुरक्षा बल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर/कॉम्बैटेंट स्टेनोग्राफर) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल/कॉम्बैटेंट मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए तथा असम राइफल्स परीक्षा 2024 में वारंट अधिकारी (पर्सनल असिस्टेंट) और हवलदार (क्लर्क) के पदों के लिए सीधी भर्ती कर रहा है।

सीएपीएफ भर्ती का आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के लिए ₹200 रखा गया है और अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है
सीएपीएफ भर्ती का आयु सीमा
इस भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है और आयु की गणना 8 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
सीएपीएफ भर्ती की शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। और साथ में स्टेनो और टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
सीएपीएफ भर्ती की चयन प्रक्रिया
सीएपीएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शारीरिक मापदंड परीक्षण होगा। इसके बाद कौशल परीक्षण जिसमें टाइपिंग या स्टेनोग्राफी का परीक्षण शामिल है। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा। अंत में चिकित्सा परीक्षा होगी।
सीएपीएफ भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
सीएपीएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें। पहले अपनी योग्यता की जांच करें जो नीचे दी गई सीएपीएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर स्टेनो भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ में दी गई है।
फिर नीचे दिए गए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। फिर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। इसके बाद आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
CAPF Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 09 जून 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 08 जुलाई 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

Sourav Gorai, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements