सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने 3000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क की जानकारी
इस भर्ती के लिए अलग-अलग श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है:
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।
- शारीरिक रूप से निशक्त उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। इसके साथ ही, सभी उम्मीदवारों को जीएसटी का भुगतान भी करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 1996 से 31 मार्च 2004 के बीच होना चाहिए। दोनों तिथियां शामिल हैं। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले, उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होगा।
- इसके बाद, आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Central Bank Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 6 जून 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें, रिओपन नोटिस
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements