भूजल विभाग ने जूनियर केमिस्ट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जूनियर केमिस्ट के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत जूनियर केमिस्ट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2024 है।
भूजल विभाग भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती में, सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग व्यक्ति और आरक्षित वर्गों के लिए यह शुल्क ₹400 है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
भूजल विभाग भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को की जाएगी, और सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
भूजल विभाग भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में डिग्री और अनुभव होना चाहिए। इसकी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।
भूजल विभाग भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 5400 रुपए और पे मैट्रिक्स लेवल एल 14 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
भूजल विभाग भर्ती आवेदन प्रक्रिया
आरपीएससी जूनियर केमिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पूरा देख लेना चाहिए। इसके बाद, आवेदन लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद, अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म पूरा करने के बाद सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
Ground Water Vibhag Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 24 जून 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जुलाई 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

Sourav Gorai, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.