एसएससी जीडी भर्ती रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है। यह भर्ती 46,617 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसके लिए रिजल्ट की संभावित तारीख सामने आई है। एसएससी जीडी भर्ती के लिए परीक्षार्थी लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 30 मार्च को संपन्न हुई थी और उसी दिन से सभी अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट डेट जानना चाहते हैं। आज हम आपको इसके संभावित रिजल्ट की तारीख के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती को लेकर हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसमें पदों की संख्या बढ़ाकर 46,617 कर दी गई है। यानी कि एसएससी जीडी भर्ती अब 46,617 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से 31 दिसंबर तक आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च तक किया गया था, और कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 मार्च को आयोजित की गई थी। इस भर्ती की आधिकारिक उत्तर कुंजी 3 अप्रैल को जारी कर दी गई थी।
अब उम्मीदवार इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसका रिजल्ट अगले सप्ताह किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार एसएससी जीडी रिजल्ट में पास होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की वेबसाइट पर नोटिस जारी करके प्राप्त अंकों और फाइनल मेरिट लिस्ट की जानकारी दी जाएगी।
लिखित परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी, जिसमें फिजिकल परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी। एसएससी जीडी भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक लाना आवश्यक है, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 25%, और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 20% अंक लाना आवश्यक है।
इस प्रकार, एसएससी जीडी भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी अभ्यर्थियों को जल्द ही अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा समाप्त हो सकती है। रिजल्ट के जारी होते ही, सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण की परीक्षाओं के लिए तैयार रहना होगा।
SSC GD Result Update
एसएससी जीडी भर्ती के लिए परिणाम अगले सप्ताह किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है जिसकी सूचना तुरंत पानी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements