देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना चल रही है। इस योजना के तहत देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों ने पंजीकरण किया है, लेकिन 9 करोड़ किसानों के बैंक खाते में ही 2000 रुपये की 17वीं किस्त डाली जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए किसान काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 17वीं किस्त के 2000 रुपये 18 जून को जारी कर दी है। वाराणसी, उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी के द्वारा एक क्लिक से 9 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये की 17वीं किस्त डाली जाएगी।
PM Kisan Nidhi Yojana 17th Installment
किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 16 किस्तें किसानों के बैंक खाते में जमा की जा चुकी हैं और 17वीं किस्त के पैसे भी 18 जून को पीएम मोदी के द्वारा डाल दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान योजना में केवल उन्हीं किसानों के खाते में 2000 रुपये डाले जाएंगे, जिन्होंने ईकेवाईसी करवा रखी है।
प्रधानमंत्री किसान योजना की 17वीं किस्त के तहत करीब 9.3 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित की जाएगी। यह किस्त केवल उन्हीं किसानों के खाते में आएगी, जिनका नाम पीएम किसान योजना की सूची में होगा।
प्रधान मंत्री किसान योजना की लिस्ट में नाम चेक करें
प्रधानमंत्री किसान योजना की 17वीं किस्त का पैसा जारी होने का इंतजार कर रहे किसानों को सबसे पहले किसान योजना की सूची में अपना नाम जरूर चेक कर लेना चाहिए। इसके लिए आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट को अपने मोबाइल में ओपन करना है। इसके बाद Beneficiary List के बटन पर क्लिक करना है। अब आपसे राज्य का नाम, जिले का नाम, और ब्लॉक का नाम के साथ ही पंचायत और गाँव का नाम पूछा जाएगा।
PM Kisan Payment Check Update
पीएम किसान सम्मान निधि योजना ₹2000 की 17वीं किस्त करने के लिए यहां क्लिक करें
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements