राजस्थान संगणक परीक्षा देने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। इस वर्ष मार्च में हुई संगणक परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। इस संबंध में बोर्ड से मिली सूचना के अनुसार, कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं जिनकी जानकारी हम आपको इस लेख में विस्तार से दे रहे हैं।

राजस्थान संगणक परीक्षा
राजस्थान संगणक परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मार्च 2024 को किया गया था। यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की गई थी और इसमें कुल 583 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा के कुछ ही दिन बाद, 28 मार्च 2024 को, परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी।
संगणक परीक्षा का परिणाम
हाल ही में मिली सूचना के अनुसार, इस परीक्षा का परिणाम 20 जून 2024 तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, देश में चल रहे चुनावों के कारण परिणाम में देरी हो सकती है, लेकिन इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, आप इसे RSSB बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
उत्तर कुंजी और परीक्षा पत्र
3 मार्च 2024 को आयोजित संगणक भर्ती परीक्षा की उत्तर तालिका 28 मार्च को जारी की गई थी। इस परीक्षा में चार सीरीज के अनुसार प्रश्न पत्र का वितरण किया गया था। उत्तर कुंजी को आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
-:Answer Key PDF:-
परीक्षा पत्र
संगणक भर्ती के परीक्षा पत्र की पीडीएफ़ भी उपलब्ध करवाई गई है। आप इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। यह 3 मार्च 2024 का प्रश्न पत्र है। इससे पहले के सभी प्रश्न पत्र भी आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
रिज़ल्ट चेक करने की प्रक्रिया
राजस्थान संगणक भर्ती का परीक्षा परिणाम कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यहाँ से आप परीक्षा परिणाम की पीडीएफ़ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
इस पीडीएफ़ फाइल में परीक्षा में चयनित 583 अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए होंगे। अपने रोल नंबर को सर्च कर यह जांच सकते हैं कि आपका चयन हुआ है या नहीं।
Rajasthan Sanganak Result Check
इस भर्ती का परीक्षा परिणाम कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा

Sourav Gorai, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements