तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में अब महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा। सरकार ने यह निर्णय लेते हुए आरक्षण को 30% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। शिक्षक भर्ती में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद रोजगार के अवसर तलाश रहे अभ्यर्थियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। सरकार की इस पहल से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं का आरक्षण अब 50% हो गया है, जिससे महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार, उन्होंने यह वादा पूरा कर दिया है।
आरक्षण की सीमा को महिलाओं के लिए 30% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षक के लगभग 27,000 पद खाली हैं और आने वाले बजट में सरकार इन पदों को बढ़ाने की घोषणा भी कर सकती है। नई भर्ती में महिलाओं को अब 50% आरक्षण के तहत लिया जाएगा।
Women Reservation 50 Percent Update
उम्मीदवारों को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए पहले रीट परीक्षा पास करनी होगी। रीट केवल एक पात्रता परीक्षा होगी और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

Sourav Gorai, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements