राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 24 जून को शाम 4:00 बजे जारी किए जाएंगे राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 24 जून को जारी किए जाएंगे और राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम 30 जून को आयोजित किया जाएगा। 2 वर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए 30 जून को होने वाली प्री डीएलएड परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है। नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां देखें

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में अभ्यर्थियों को गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। परीक्षा के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने संभाग पर्यवेक्षक दल का गठन किया है। इस वर्ष, प्री डीएलएड परीक्षा के लिए 6.45 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, और सभी परीक्षार्थी 24 जून से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 4 जून तक चली थी, और अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड 24 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और नाम की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 जून को आयोजित की जाएगी, और सभी अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना जरूरी है।
इस बार बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिसमें मानसिक योग्यता के 50 प्रश्न, राजस्थान की सामान्य जानकारी के 50 प्रश्न, शिक्षण अभिक्षमता के 50 प्रश्न, अंग्रेजी के 20 प्रश्न, और हिंदी या संस्कृत के 30 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा और परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाना होगा। होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर प्रोसीड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे चेक करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए।
Rajasthan BSTC Admit Card Update
राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 24 जून 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना तुरंत प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।
<< डायरेक्ट लिंक यहां देखें >>
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements