राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 62वें प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसी भी विभाग में पद खाली नहीं रहने देंगे। उन्होंने उच्च स्तरीय कर्मचारियों को सूचित कर दिया है कि जैसे ही किसी भी विभाग में कर्मचारी के रिटायरमेंट पर पद खाली हों, उन सभी की सूची बनाकर तैयार रखें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस भी विभाग में पद खाली होंगे, उनके लिए हर महीने भर्ती निकालकर रिक्त पदों को भरा जाएगा। हाल ही में सीएम भजनलाल शर्मा ने शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के बाद यह महत्वपूर्ण घोषणा की है।
तैयारी में लग जाएं युवा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि नौकरियों में बैकलॉग खत्म करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस साल प्रदेश में राज्य सरकार की तरफ से 70 हजार भर्तियाँ की जाएंगी और अब तक 17 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी की नियुक्तियाँ दी जा चुकी हैं।
राज्य के युवाओं को अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए, क्योंकि जल्द ही कई विभागों में भर्तियाँ आने वाली हैं। जिस भी विभाग में रिक्त पद होंगे, उनके लिए भर्ती निकाली जाएगी और अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
आरक्षण विवाद
राजस्थान में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के बाद प्रदेश के युवा सरकार से नाराज हैं और महिलाओं का आरक्षण फिर से 30% करने की मांग कर रहे हैं। महिलाओं का आरक्षण 50% करने के विरोध में युवा कई जगह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भी #लड़कों_का_हक_मत_मारो जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के हर महीने नौकरी देने वाले बयान पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आप सरकारी नौकरी तथा शिक्षा विभाग से जुड़े समाचार सीधे अपने व्हाट्सअप पर प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारा व्हाट्सअप जॉइन कर लें। व्हाट्सअप जॉइन करने का बटन नीचे दिया गया है।
Govt Jobs Update
राज्य में बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए मुख्यमंत्री के इन प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए। यह घोषणा न केवल युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी, बल्कि राज्य की समग्र आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी तैयारियों में जुट जाना चाहिए और इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए।
Ankita Kumar, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements