विद्या संबल योजना के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है और इसके लिए आवेदन फॉर्म शुरू हो गए हैं।

राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इस योजना के अंतर्गत अध्यापन कार्य हेतु गेस्ट फैकल्टी के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिन महाविद्यालयों में विषय विशेष के स्वीकृत पदों में से 60% पद रिक्त हैं, वहां विद्यालयों को विषय विशेष का अध्यापन गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से करवाया जा सकेगा।
इस भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने विस्तृत गाइडलाइन और नोटिफिकेशन जारी किया है। विभिन्न महाविद्यालयों से अलग-अलग नोटिफिकेशन भी जारी किए जा रहे हैं, जिनकी सूचना आप रोजाना आने वाले समाचार पत्रों से प्राप्त कर सकते हैं।
विद्या संबल योजना आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
विद्या संबल योजना आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार रखी गई है।
विद्या संबल योजना शैक्षणिक योग्यता
विद्या संबल योजना के तहत अध्यापन कार्य हेतु अलग-अलग पद रखे गए हैं। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
विद्या संबल योजना चयन प्रक्रिया
चयन गेस्ट फैकल्टी के आधार पर किया जा रहा है, जिसमें अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन होगा। इसमें लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
विद्या संबल योजना आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद, सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरकर, सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म को संबंधित संस्था या महाविद्यालय में जमा करवाना होगा।
इसके बाद महाविद्यालय द्वारा शैक्षणिक योग्यता की जांच के बाद लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी।
Vidya Sambal Yojana Check
आवेदन की अंतिम तिथि: जिले वाइज़ अलग-अलग (रोजाना न्यूज पेपर देखे)
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
आवेदन फॉर्म: यहां से देखें

Sourav Gorai, founder of sabhigyan.com, is passionate about technology, smartphones, apps, and digital tools. With 8+ years of experience in the digital and tech space, he focuses on creating easy-to-understand, practical, and helpful content that makes everyday technology simpler for readers.
Advertisements